Minions (2015) Hindi Dubbed - Animated Comedy | Sandra Bullock, Jon Hamm
Description
Minions (2015) पियरे कॉफिन और काइल बाल्डा द्वारा डायरेक्ट की गई अमेरिकी एनिमेटेड कॉमेडी फिल्म है, जिसे यूनिवर्सल पिक्चर्स और इल्यूमिनेशन ने बनाया है। यह 'Despicable Me' (2010) का प्रीक्वल है। पियरे कॉफिन ने मिनियंस को आवाज़ दी है, जबकि सैंड्रा बुलक, जॉन हैम, माइकल कीटन और एलिसन जैनी भी आवाज़ों में हैं और जेफ्री रश नैरेटर हैं। पीले, छोटे-छोटे मिनियंस धरती पर शुरू से मौजूद हैं और उनका एक ही मकसद है — दुनिया के सबसे बुरे मालिक की सेवा करना। लेकिन अपनी बेवकूफियों से वे हर मालिक का काम तमाम कर देते हैं। बिना बॉस के उदास पड़े मिनियंस के लिए केविन, स्टुअर्ट और बॉब नए मालिक की तलाश में निकलते हैं। 1968 में वे विलेन-कॉन पहुंचते हैं, जहां दुनिया की पहली महिला सुपरविलेन स्कारलेट ओवरकिल (सैंड्रा बुलक) उन्हें काम पर रख लेती है और इंग्लैंड की महारानी का ताज चुराने का हुक्म देती है। समझ न आने वाली 'मिनियन भाषा' और लगातार गड़बड़ियों से भरी यह फिल्म बच्चों और बड़ों, दोनों को खूब हंसाती है।
Leave a Comment
Movie Details
Language
Hindi
Category
Cartoon
Duration
1h 31m
Release Year
2015











